# धनीराम शांडिल बोले- इस वित्त वर्ष के अंत तक मिल जाएगा हिमकेयर योजना का लाभ|

HP assembly budget session live update today: BJP MLAs demonstrated against the govt

सदन में हुआ हंगामा
बजट पर नहीं बोलने व केंद्र सरकार को कोसने के मामले पर सदन में खूब हंगामा हुआ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बजट पर चर्चा के दौरान केंद्र को जमकर कोसा।  कहा कि वित्तीय लाभ बंद कर दिए और अब समय आ गया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करना पड़ेगा। इस पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक विपिन परमार  ने कहा कि मंत्री को बजट पर बोलने के लिए कहा और केंद्र के खिलाफ बोलने पर  आपत्ति जताई। 

इस वित्त वर्ष के अंत तक हिमकेयर और अन्य योजनाओं की सभी देनदारियां दे दी जाएंगी। यह बात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री धनीराम शांडिल ने गुरुवार को सदन में कही। विधायक जनकराज, दीपराज, रणधीर शर्मा, आशीष शर्मा और राकेश जम्वाल ने आयुष्मान योजना, हिमकेयर योजना और सहारा योजना से संबंधित प्रश्न किया। इससे पहले शांडिल ने कहा कि बड़ा ही विस्तृत प्रश्न पूछा गया है। अगर कहीं कुछ गलत हुआ है तो उसकी जांच करवा दी जाएगी।  भाजपा विधायक जनक राज ने कहा कि रोजाना फोन आ रहे हैं कि हिमकेयर योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। लग रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ही बीमार हो रहा है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि पांच विधायकों के प्रश्नों को क्लब किया गया है।

हिमकेयर की देनदारियां लंबित हैं। फिर भी सरकार कह रही है कि कोई देनदारी नहीं है। इसलिए 249 संस्थानों को सरकार कब राशि देगी। सहारा योजना की राशि भी बकाया है। इसे कब दिया जाएगा। शांडिल ने कहा कि बकाया राशि लंबित है। हिमकेयर योजना में 249 करोड़ रुपये की देनदारी है। इसे सुनिश्चित किया जा रहा है कि इस वित्तीय वर्ष में सारी लंबित राशि दे दी जाएगी। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पांच सदस्यों ने प्रश्न किया है। यह हकीकत है कि बातों को छुपाया जा रहा है। एक निजी अस्पताल का मालिक मिला और बताया कि कि पांच करोड़ रुपये से ज्यादा उनकी देनदारियां हैं। इससे ज्यादा नहीं कर सकते हैं। हिमकेयर को सरकारी अस्पतालों में भी नहीं देखा जा रहा है। जयराम ठाकुर ने पूछा कि करीब 350 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं और यह गलत बोल रहे हैं।

हिमाचल में बनेंगे नयना देवी रोपवे योजना के दोनों प्वाइंट, पंजाब में आई समस्या : धर्माणी
इसके बाद ठीक 11:00 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्नकाल की शुरुआत बिना गतिरोध के हुई। नयनादेवी के भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने प्रश्नकाल में नयना देवी रोपवे योजना का मामला उठाया। भाजपा विधायक रीना कश्यप ने हाब्बन-चूड़धार रज्जू मार्ग बनाने की मांग उठाई। नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने माता नयना देवी मंदिर के लिए प्रस्तावित रोपवे न बनने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि इसका एक किनारा पंजाब में बनना था, मगर वहां कोई समस्या आ रही थी। पर्वतमाला परियोजना में बिलासपुर के दो प्रोजेक्ट हैं। इनमें नयना देवी वाला शामिल नहीं है। यह बहुत महत्वपूर्ण है। जैसे ही कंसल्टेंट की रिपोर्ट आ जाएगी तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान सरकार कोई राजनीति नहीं कर रही है। अगर पहले हुई हो तो उस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

इसका पंजाब की तरफ वाला प्वाइंट बदलना होगा। इसे पंजाब की जगह हिमाचल प्रदेश में बनाना पड़ेगा। भाजपा विधायक रीना कश्यप ने हाब्बन-चूड़धार रोपवे  बनाने की मांग उठाई। इस पर नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि इसे पर्वतमाला योजना में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि भरमौर में भी रज्जूमार्ग प्रस्तावित किया गया है। इसके बाद अपने अनुपूरक प्रश्न में नयना देवी के भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि आनंदपुर साहिब और नयना देवी के बीच एक रोपवे की परियोजना तैयार की गई थी। इसके बाद सरकार बदली तो 2013 में इसे बदला गया। इसके बाद कौलांवाला टोबा से रज्जूमार्ग बनाने की योजना बनी है। इसे बनाया जाना चाहिए। इससे एकता और भाईचारे का संदेश मिलेगा। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि सरकार बदलने पर नई योजना शुरू की गई है। सरकार इस परियोजना में राजनीति न करे। सरकारी बातों से ऊपर उठकर जो पंजाब सरकार के साथ एमओयू साइन हुए हैं, उन्हें बढ़ाएं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के आठवें दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायक दल ने उद्योगों के उजड़ने, नई स्थापनाएं नहीं कर पाने, बेरोजगारी को दूर नहीं करने जैसे आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा विधायकों ने हाथों में नारे  लिखी तख्तियां उठाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *