हिमाचल में आज से नजर आ सकता है बिपरजॉय का असर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Spread the love

गुजरात के बाद राजस्थान से होते हुए हिमाचल की ओर बढ़ रहे तूफानी चक्रवात बिपरजॉय का रविवार से हिमाचल में असर देखने को मिल सकता है। 18 व 19 जून को हिमाचल में इस चक्रवात का असर दिखाई देने की मौसम विभाग की ओर से भी चेतावनी जारी की गई है।

 गुजरात के बाद राजस्थान से होते हुए हिमाचल की ओर बढ़ रहे तूफानी चक्रवात बिपरजॉय का रविवार से हिमाचल में असर देखने को मिल सकता है। 18 व 19 जून को हिमाचल में इस चक्रवात का असर दिखाई देने की मौसम विभाग की ओर से भी चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ प्री-मानसून भी हिमाचल में दस्तक दे देगा। जानकारी के अनुसार गुजरात में तबाही के बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश से होते हुए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय हिमाचल प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में भी इसका रविवार से असर नजर आएगा। हालांकि चक्रवात शिथिल हो रहा है लेकिन हिमाचल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि, गर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। चक्रवाती तूफान के कारण रविवार व सोमवार को ज्यादा बारिश का अनुमान है जबकि प्रदेश में मौसम 22 जून तक खराब रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *