# हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, 73.76% रहा परिणाम; 30 लड़कियां बनी टॉपर…

विज्ञान संकाय में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने 12वीं में टॉप किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं।

टॉपरों में सरकारी स्कूल के 10 बच्चे

उन्होंने बताया कि टॉपरों में सरकारी स्कूल के 10 और निजी स्कूल के 31 विद्यार्थी हैं। पिछले साल 79.4 फीसदी रहा था। पास प्रतिशतता पिछले वर्ष के मुकाबले कम है। 13,276 की कंपार्टमेंट आई है।

तीन संकाय में 41 टॉपर

कांगड़ा डीसी और  स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 85,777 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 63,092 अभ्यर्थी पास हुए हैं। 25 दिन में रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। तीन संकाय में 41 टॉपर हैं। इसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं।

73.76 फीसदी रहा 12वीं का रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 12वीं का रिजल्ट 73.76 फीसदी रहा। कांगड़ा डीसी और  स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने परिणाम जारी किया। धर्मशाला बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की घोषणा की गई। 

परिणाम के साथ आज ही डीजी लॉकर पर भी अपलोड होगी मार्कशीट

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कुछ देर में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड परिणाम के साथ आज ही डीजी लॉकर पर भी मार्कशीट अपलोड करेगा। बोर्ड ने 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए डीजी लॉकर की सुविधा प्रदान कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *