# मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट सोलन द्वारा स्कूली बच्चों को सिखाए गए स्वस्थ रहने के तरीके…

कुमारहट्टी स्थित पाइन व्यू स्मार्ट स्कूल और बसाल गांव के एक सरकारी स्कूल में,माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट द्वारा छात्रों को तंदरुस्त और अच्छी हाइजीन में रहने की जानकारी दी गई।
जिसमे छात्रों को स्वस्थ रहने और संतुलित आहार के बारे में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया की आजकल के मॉडर्न लाइफ के साथ हमे अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए और साथ ही साथ सही भोजन और अच्छी हाईजीन का भी ख्याल रखना चाहिए। इसमें उन्होंने छात्रों को सलाह दी की वो एक अच्छा आहार ले, एक्सरसाइज करें और जीवन में अच्छी आदतों को अपनाए जिससे उनका मस्तिष्क तेज़ काम करेगा। लड़कियों से संबंधित परेशानियों के बारे में भी बात की और बताया की वह कैसे इन समस्याओं से निजात पा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *