जालंधर के ध्यानार्थ नालागढ़ में दो सगे भाइयों की हत्या, आरोपी फरार

नालागढ़ (सोलन)। पैसों के लेनदेन को लेकर नालागढ़ के दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। यह दोनों भाई पंजाब के जिला जालंधर के कीवा गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और दोनों भाइयों को मारने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार यह घटना वीरवार शाम 6:05 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि नालागढ़ से रामशहर मार्ग पर दो किमी दूरी पर दरगाह के समीप दो युवक घायल अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों को बेहोशी की हालत में नालागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान कुनाल (21) और वरुण (19) पुत्र प्रदीप बावा के रूप में हुई है। वरुण पिछले लंबे समय से नालागढ़ में ही काम करता थाउसका छोटा भाई कुनाल भी इन दिनों उसके पास आया हुआ था। इन दोनों युवकों के मामा लोकेश ने पुलिस को बताया कि पंजाब के नकोदर के कीवा गांव का ही गौरव गिल इन दोनों भाइयों को नकदोर बुला रहा था। लेकिन वह नहीं गए तो गौरव अपने दो साथियों के साथ बाइक पर यहां आया। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर इन तीनों युवकों ने उन्हें रामशहर मार्ग पर सुनसान जगह पर बुलाया। यह दोनों भाई मौके पर चले गए। वहां पर पंजाब के गौरव गिल और उसके दो साथियों ने इन दोनों भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों भाई बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *