मस्जिद के अवैध निर्माण पर उ#ग्र प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों पर ला#ठीचा#र्ज, कई घा#यल…

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में आज हिंदूवादी संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी उग्र प्रदर्शन करते हुए संजाैली बाजार पहुंचे और बैरिकेड्स तोड़ दिए। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें एक पुलिस कर्मी के साथ कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है। 

मस्जिद से 100 मीटर की दूरी पर नारेबाजी, माहाैल तनावपूर्ण
मस्जिद से 100 मीटर दूर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे हैं। माैके पर तैनात पुलिस बल की ओर से पानी की बौछारें छोड़कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। 

लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को भी आईं चोटें
लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं। एसपी शिमला प्रदर्शनकारियों को मनाने में जुटे हैं, लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें छोड़कर कर रोकने का प्रयास किया जा रहा है।  फिलहाल प्रदर्शनकारी संजौली बाजार में डटे हैं।  प्रदर्शनकारी मस्जिद से करीब 100 मीटर दूर हैं। डीसी शिमला, आईजी जेपी सिंह भी माैके पर पहुंचे हैं। लाठीचार्ज पर स्थानीय लोग  भड़क गए हैं। 

 प्रदर्शनकारी संजाैली बाजार पहुंच गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं। पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। एक पुलिस कर्मी घायल हुआ है। अब प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए मस्जिद की ओर बढ़ रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए हैं।

बैरिकेड्स तोड़ संजाैली की ओर रवाना हुए प्रदर्शनकारी
ढली टनल पर लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ा गया। टनल में घुसे लोग। पुलिस की लोगों को बाहर निकालने की कोशिश नाकाम रही।  प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़कर संजौली की ओर रवाना हो गए हैं। माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है। मस्जिद के चारों ओर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा। संजौली बाजार में भी  बैरिकेडिंग की गई है। 

ढली टनल के बाहर पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश
ढली टनल के बाहर प्रदर्शनकारियों का उग्र प्रदर्शन हो रहा है। पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश, पुलिस से धक्कामुक्की। हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। प्रदर्शनकारी संजाैली जाने पर अड़ गए हैं। 

ढली पेट्रोल पंप के पास चक्का जाम, सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारियों का काफिला ढली पेट्रोल पंप के पास रुक गया है। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर रहे हैं। इससे ट्रैफिक जाम हो गया है। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर भगवान राम के भजनों का गायन कर रहे हैं। पुलिस की ओर से हिंदू जागरण मंच के पूर्व महामंत्री कमल गौतम को हिरासत में लिया गया है। 

ढली सब्जी मंडी के पास नारेबाजी
ढली सब्जी मंडी के पास नारेबाजी शुरू हो गई है। यहां 200 से ज्यादा लोग जमा हो गए हैं। यह सभी संजौली मस्जिद क्षेत्र की ओर आगे बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं। मौके पर पुलिस तैनात है। इनकी मूवमेंट को देखते हुए ढली की दोनों टनल भी आवाजाही के लिए बंद कर दी गई हैं। डीसी शिमला के खिलाफ भी लोगों ने नारेबाजी की।

सिविल सोसाइटी के लोग भी पहुंचे संजाैली चाैक, नारेबाजी, पुलिस ने खदेड़ा
सिविल सोसाइटी के लोग संजौली चौक पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू की। सिविल सोसाइटी के सदस्य हरिदत्त ने कहा सरकारों के सामने मस्जिद में अवैध निर्माण कैसे होता रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारी संख्या में अवैध रूप से प्रवासी पहुंच रहे हैं। हिमाचल डेमोग्राफी बदलने की कोशिश है। सोलन और बिलासपुर से भी लोग प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं। हालांकि, पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया है। ढली टनल को पैदल व वाहनों दोनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।  

ढली सब्जी मंडी के पास लोगों की भीड़, संजाैली में दुकानें बंद
ढली सब्जी मंडी के पास लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गई है। यहां नारेबाजी हो रही है। लोग संजौली में मस्जिद क्षेत्र की ओर आगे बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, संजौली बाजार में कई कारोबारियों में दुकानें बंद कर दी हैं।  सभी सब्जी मंडी की ओर रवाना होना शुरू हो गए हैं। संजौली चौक में पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच नवबहार मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *