धर्मशाला: तीसरी कक्षा की बच्ची से दुष्कर्म, महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज…

 हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत आते एक गांव की तीसरी कक्षा में पढ़ रही बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। वहीं, इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की खंगाली जा रही है। पीड़ित बच्ची की मां ने महिला पुलिस थाना धर्मशाला में इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई है।

बताया जा रहा है कि यह घटना स्कूल की छुट्टी होने के बाद की है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज दर्ज कर लिया है।  एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म का मामला महिला पुलिस थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *