प्रियंका और सोनिया के बाद राहुल गांधी भी पहुंचे शिमला…

Spread the love

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को शिमला पहुंचे। शिमला से सटे छराबड़ा में बीते कुछ दिनों से प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी आई हुईं हैं।

राहुल गांधी के शिमला आते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। शिमला से करीब 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका गांधी का घर का है।

गांधी परिवार अक्सर यहां छुट्टियां बिताने आता है। 17 सितंबर को चंडीगढ़ से सड़क मार्ग के जरिए सोनिया गांधी शिमला पहुंची थी। 15 सितंबर को प्रियंका गांधी आईं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *