हमें न्याय दिलाइए’… आदित्य शर्मा के परिवार की सीएम सुक्खू से भावुक अपील, मिला ये भरोसा

Spread the love

होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में हाल ही में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा के परिजनों ने सोमवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर मामले में न्याय दिलाने की मांग की। आदित्य शर्मा के पिता राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएं, क्योंकि अब तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह आदित्य शर्मा की मृत्यु का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे, ताकि परिवार को न्याय मिल सके। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। इस अवसर पर आदित्य शर्मा की माता सुषमा शर्मा भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *