शिमला : डोडरा क्वार में बिना डिग्री और पंजीकरण चल रहा क्लीनिक सील, छापे में मिलीं दवाइयां और इंजेक्शन

Spread the love

शिमला जिले के डोडरा क्वार क्षेत्र में बिना वैध चिकित्सा डिग्री और पंजीकरण के संचालित किए जा रहे एक क्लीनिक पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्लीनिक पर छापा मारकर इसे सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान टीम को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं।

जांच के दौरान क्लीनिक संचालक मौके पर वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र पेश नहीं कर सका। अधिकारियों के अनुसार क्लीनिकल प्रतिष्ठान पंजीकरण और विनियमन अधिनियम के तहत क्लीनिक का पंजीकरण अनिवार्य है। इसके बावजूद संचालक के पास पंजीकरण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले।

डिग्री और पंजीकरण के दस्तावेज नहीं मिले
संयुक्त टीम के निरीक्षण के दौरान संचालक मान्य चिकित्सा डिग्री, डिप्लोमा या व्यावसायिक पंजीकरण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद प्रशासन ने क्लीनिक की गतिविधियों को नियमों के विपरीत मानते हुए मौके पर कार्रवाई की। टीम को क्लीनिक से विभिन्न प्रकार के इंजेक्शन, दवाइयां, सिरिंज और अन्य चिकित्सकीय सामग्री मिली। यहां रक्तचाप जांचने के लिए मशीनें भी उपलब्ध थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *