नशा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों पर सीएम सुक्खू का बड़ा एक्शन, नाैकरी से होंगे बर्खास्त

CM Sukhu took a big action against govt employees involved in drug smuggling, took this big decision in the me

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शने की हिदायत दी है। मुख्यमंत्री ने नशा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन लेने का फैसला लिया है। जिन कर्मचारियों के खिलाफ नशा तस्करी के पुख्ता सबूत मिले हैं, उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा।

नशा तस्करी रोकने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। सीएम ने संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को नशा तस्करी में संलिप्त कर्मचारियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने शनिवार को आयोजित बैठक में डीसी-एसपी को साफ निर्देश दिए हैं कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा न जाए। नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में ढिलाई बरतने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा। 

राज्य में तेजी से फैल रहा चिट्टा, नशा तस्करी का कारोबार
हिमाचल प्रदेश में चिट्टा, नशा तस्करी का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। बीते दिनों ही चिट्टे के मामले में  जिला शिमला के एक तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा भी कई अन्य सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार हुए हैं। संदीप शाह चिट्टा तस्कर गिरोह के मामले में गिरफ्तार कई युवाओं ने पूछताछ में कई खुलासे किए। इसके अनुसार संदीप शाह गिरोह ने चिट्टे का नशा फैलाकर जिले की युवा पीढ़ी को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।

अभी तक इस मामले में जितने भी लोगों की गिरफ्तारी की गई है, उसमें ज्यादातर की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। इसमें बड़ी संख्या में लड़कियां भी शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि ये युवा पहले अपने परिचितों और दोस्तों के जरिये नशे के आदी बने। इसके बाद उन्होंने आगे नशे की सप्लाई भी की है। सभी आरोपी संपन्न परिवारों से संबंध रखते थे। इसमें 25 के करीब लड़कियों की संलिप्तता बताई जा रही है, जिन्हें पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। अब उनके खिलाफ सुबूत जुटाकर उनकी गिरफ्तारी को लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपने परिजनों के बैंक खातों से भी शाह को पैसे ट्रांसफर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *