लाहौल की चोटियों पर हिमपात, मनाली और शिमला में बारिश और ओले

मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। शिमला में बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओले गिरे हैं। रविवार रात को लाहौल-स्पीति व कुल्लू में हल्की बर्फबारी और बारिश हुई।  मनाली में सुबह बारिश हुई। मनाली-लेह मार्ग पर वाहन आवाजाही को जिंगजिंगबार से आगे बर्फबारी के चलते रोका गया। बारालाचा दर्रे में बर्फ जमने से दारचा से आगे किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हालांकि देर शाम तक सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बर्फ हटाकर रास्ता खोल दिया, लेकिन यातायात आवाजाही पर प्रशासन फैसला लेगा। दो से तीन दिनों में मानसून प्रदेश से विदा हो जाएगा। छह जिलों कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में मानसून सीजन खत्म हो चुका है, जबकि जिला शिमला के निचले भागों से यह आंशिक रूप से जा चुका कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी और शिमला के ऊपरी क्षेत्रों से यह दो-तीन दिनों के भीतर विदा हो जाएगा। पिछले वर्ष भी 3 अक्तूबर को मानसून विदा हुआ था। इस साल मानसून सीजन में सामान्य से 20 फीसदी अधिक बारिश हुई है। 24 जून को मानसून ने प्रदेश में प्रवेश किया। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है। 2 अक्तूबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश और 3 अक्तूबर के बाद सप्ताह भर के लिए राज्य में मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में मौसम साफ होने के साथ ही घास कटाई का काम भी शुरू हो गया है। सेब बगीचों समेत चरागाहों और घासणियों में घास कटाई शुरू कर दी गई है। घास काटने का यह सीजन महीने भर चलेगा। इसके लिए मजदूरों की मांग बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *