रिजिजू बोले- लोकतंत्र को बचाना हर भारतीय का कर्तव्य, देश में देश में 1975 जैसा काला दिन फिर न आए

Spread the love

केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय मामले मंत्री किरण रिजिजू हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे के दौरान गुरुवार को शिमला में पत्रकार वार्ता की। इस दाैरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजजू ने आपातकाल को याद करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नीतियों और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को घेरा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संविधान की हत्या करने वाली पार्टी के कुछ नेता आजकल संविधान की किताब को उठाकर जनता को भ्रमित करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश में जितनी बोलने की आजादी मिली है, ऐसा विश्व में कहीं पर भी नहीं है। कांग्रेस के नेता रोजाना प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं।

रिजिजू ने कहा कि कल हमने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट में एक प्रस्ताव पारित किया। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में रिजिजू ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि इस लोकतांत्रिक देश में लोकतंत्र जीवित रहे… इसे किसी पार्टी से न जोड़ें। दोपहर बाद केंद्रीय मंत्री लाहौल-स्पीति जिले के दौरे पर रवाना होंगे। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री की ओर से कई उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएंगे

लोकतंत्र को बचाना हर भारतीय का कर्तव्य है। 1975 में 25 जून की रात को देश पर आपातकाल थोपा गया था। आपातकाल का सबसे बड़ा असर मीडिया पर पड़ा… हम इसके 50 साल होने पर एक प्रतिबद्धता के साथ इसलिए जा रहे हैं कि देश में ऐसा काला दिन फिर न आए। इसलिए हम इसे संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्ताव को जन-जन तक ले जाना हमारा कर्तव्य है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *