बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंडी जिले के कई आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वह 10 जुलाई को लौटेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को मंडी जिले के कई आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वह थुनाग में रात्रि ठहराव करेंगे। मौसम साफ रहा तो वह हेलिकॉप्टर से जाएंगे। वह पहले बगस्याड़ राहत शिविर में जाएंगे। उसके बाद आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वह जंजैहली जाकर आपदा से प्रभावित लोगों से मिलेंगे। थुनाग में रात्रि ठहराव के बाद सीएम बड़ा पंचायत जाएंगे। वह 10 जुलाई को लौटेंगे। मौसम खराब रहने की स्थिति में वह सड़क मार्ग से रवाना होंगे। पहले सीएम का मंगलवार को भी शिमला से मंडी जाने का कार्यक्रम था, मगर इसे एक दिन आगे स्थगित किया गया। सीएम आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों का जायजा लेंगे व राहत सामग्री भी बांटेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंडी जिले के कई आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वह 10 जुलाई को लौटेंगे। पढ़ें पूरी खबर…बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंडी जिले के कई आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वह 10 जुलाई को लौटेंगे।