# दिवंगत सिम्मी अग्निहोत्री की अर्थी को बेटी ने दिया कंधा, अंतिम यात्रा में सीएम सुक्खू भी हुए शामिल|

Hundreds including cm Sukhu bid adieu to Deputy Chief Minister mukesh agnihotri wife late Simmi Agnihotri.

दिवंगत सिम्मी अग्निहोत्री का हृदय गति रुकने से  शुक्रवार रात को आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। 

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की दिवंगत पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का अंतिम संस्कार शनिवार को गोंदपुर जयचंद (हरोली) में किया गया। सिम्मी अग्निहोत्री का हृदय गति रुकने से   शुक्रवार रात को आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान डिप्टी सीएम की बेटी आस्था ने अपनी मां की अर्थी को कंधा देकर शमशान घाट पहुंचाया।

शमशान घाट में हिंदू धर्म के अनुसार तमाम औपचारिकतों को पूरा करते हुए बेटी आस्था और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता भी इस दौरान मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार दोपहर को गोंदपुर स्थित उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक गांव पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। सीएम सुक्खू ने भी अर्थी को कंधा दिया

 बताया जा रहा है कि बीती रात सिम्मी गोंदपुर जयचंद स्थित अपने घर में ही थी कि अचानक उनका रक्तचाप घटने लगा था। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया जा रहा था कि पंजाब के कुराली के पास उनकी मौत हो गई। उस समय मुकेश अग्निहोत्री शिमला में कैबिनेट बैठक के बाद घर लौट रहे थे, जब उन्हें डॉ. सिम्मी के बीमार होने की सूचना मिली।

डॉ. सिम्मी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्मिक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं। उनकी एक पुस्तक इंपावरिंग ट्राइब्स, अ’ पाथ टू वर्ड्स सस्टेनेबल डेवलपमेंट  प्रकाशित हुई है, जिसका लोकार्पण राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने करीब तीन माह पहले किया था। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में डॉ. सिम्मी की रुचि अधिक रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *