# अक्षय शर्मा हैड ब्वॉय व चाहत बनी हैड गर्ल|

पीएनएनएम गीता आदर्श विद्यालय सोलन में शुक्रवार को कैबिनेट के तहत छात्रों का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्कूल प्रिंसिपल डॉ. स्नेह शर्मा व वाइस प्रिंसिपल पंपोष गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल के 43 छात्रों का कैबिनेट गठन किया गया, जिसमें बारहवीं के अक्षय शर्मा को हैड ब्वॉय और चाहत को हैड गर्ल चुना गया। इसके अलावा अर्जुना सदन से अनन्या ठाकुर, राहुल बधान, नव्या, रिद्धि नेगी क्रमश: कैप्टन व वाइस कैप्टन बने।

एकलव्य सदन में आराध्या तोमर, आरुषि शर्मा, भूमिका व विवेक कुमार, गीता सदन में निष्ठा ओबेरॉय, वरुण ठाकुर, वैशाली ठाकुर व तनिष्क धीमान और कृष्णा सदन में शिवानी शर्मा, हरसीरत कौर ,तन्वी ठाकुर व क्षितिज मेहता क्रमश: कप्तान व उप कप्तान चयनित किए गए। नव्या ठाकुर को स्कूल कमांडर बनाया गया। पियूष ठाकुर व सुहानी शर्मा को स्पोर्ट्स कैप्टन और शुहुल शाह, जतिन वर्मा, आदित्य नैनकायक, सक्षम वर्मा, एकता गर्ग, अनन्या शर्मा, बबीता राणा व एंजेल पेज्टा अनुशासन कप्तान चुने गए।

प्रथम को डिप्टी हैड ब्वॉय और ऋषिका शर्मा को डिप्टी हेड गर्ल बनाया गया। इसके अलावा कार्तिक शर्मा, मानिक अर्निका, कुशल आनंद, अंशिता, हितेश शर्मा, आकांक्षा रावत, कविश पंवर, रिद्धि ठाकुर, अर्श और सुहानी राजपूत जीएवी परफेक्ट चुने गए, जबकि कल्चरल एक्टिविटी का कैप्टन सत्यम ठाकुर व दिव्या कश्यप को चुना गया। सभी चयनित छात्रों को प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, सदन हैड, स्पोर्ट्स अध्यापक व संगीत अध्यापिका द्वारा अलंकृत किया गया। प्रिंसिपल डॉ. स्नेह शर्मा ने सभी छात्रों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *