डॉ. परमार की दूरगामी सोच से आज हिमाचल अग्रणी पहाड़ी राज्यों में शुमार : सोलंकी

हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार के गृह जिला सिरमौर में हिमाचल दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। जिला मुख्यालय नाहन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हिमाचल निर्माता को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कांग्रेस भवन में एकत्रित होकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पहले ध्वजारोहण किया और उसके बाद माल रोड स्थित डॉ. परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस पार्टी का यह कार्यक्रम पार्टी के जिला अध्यक्ष व हिमाचल निर्माता के सुपुत्र आनंद परमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।


मीडिया से बात करते हुई स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई दी और कहा कि आज उन सभी महान वीर सपूतों को याद करने का दिन है, जिनकी बदौलत आज हिमाचल उन्नति के पथ पर पहुंचा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निर्माण में जो योगदान डॉ. वाईएस परमार का रहा है, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी दूरगामी सोच का परिणाम है कि हिमाचल प्रदेश की गणना अग्रणी पहाड़ी राज्यों में की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *