# समाजसेवी सुरेश लड़ेंगे राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से लोकसभा का चुनाव…

Spread the love


 हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी सभी चारों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। आज नाहन में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने शिमला संसदीय सीट के लिए पार्टी उम्मीदवार का ऐलान किया। पार्टी ने शिमला संसदीय सीट से नाहन निवासी समाजसेवी सुरेश कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है।

पार्टी का दावा है कि प्रदेश में लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस और भाजपा से तंग आ चुकी है और एक तीसरा विकल्प जनता देखना चाहती है, जो अब राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के रूप में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में सभी चारों संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ रही है|

और लोगों का भरपूर समर्थन राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी को मिल रहा है। लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से देखने को मिल रहा है कि भाजपा और कांग्रेस धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर रही है और विकास की कोई बात नहीं करना चाहता है। इन पार्टियों को न तो महंगाई, न भ्रष्टाचार और न ही विकास का कोई मुद्दा नजर आता है।


रुमित ठाकुर ने कहा कि पिछले 3 माह से प्रदेश में जो राजनीतिक उठापटक चल रही है, उसमें साफ तौर पर यह देखने को मिल रहा है कि कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को दागदार किया है। उन्होंने कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और जिस तरीके से नेता दल बदल रहे हैं, वह राजनीति के लिए अच्छा संदेश नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *