
भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के पास 3 लाख, पत्नी के पास 2.50 लाख रुपये हैं। दो फॉर्च्यूनर गाड़ियां, एक बलेनो है।
हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के पास 3 लाख, पत्नी के पास 2.50 लाख रुपये हैं। दो फॉर्च्यूनर गाड़ियां, एक बलेनो है। बैंक खाते में 1,39,42,390 रुपये हैं। पत्नी के खाते में 88.52 लाख हैं। एग्रीकल्चर लैंड, नॉन एग्रीकल्चर लैंड, खरीदी संपत्ति, होटल की कीमत 15.36 करोड़ है। 52 लाख की देनदारियां हैं। 1.39 करोड़ की चल, 15 करोड़ की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास 88 लाख की चल, 10 करोड़ की अचल संपत्ति है।
कुमार भुट्टो के पास इतनी संपत्ति
कुटलैहड़ से भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो के पास 5 लाख कैश, 8 तोले सोना,4.62 करोड़ की चल संपत्ति है। उनके नाम पर होटल भी है। कृषि-गैर कृषि की 23,55,602 की संपत्ति है। उनके नाम पर 1.92 करोड़ रुपये का लोन भी है। 40 लाख का टिपर, 30-30 लाख के दो ट्रक, 5 लाख का ट्रैक्टर, 50 लाख रुपये का ट्रक और 30 लाख का एक और ट्रक है। जीप और जेसीबी भी उनके पास हैं।विज्ञापन
कैप्टन रंजीत राणा
सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा के पास 50 हजार, पत्नी के पास भी 50 हजार हैं। उनके पास साढ़े 8 लाख की कीमत की ब्रिजा कार, एक स्कूटी, तीन तोला सोना है। पत्नी के पास पांच तोला सोना है। उनकी 41 लाख की अचल और 28 लाख चल संपत्ति है। पत्नी के पास 18 लाख की अचल, पौने पांच लाख की अचल संपत्ति है। साल 2022 में उनके पास 21 लाख चल-अचल संपत्ति थी। बैंक लोन नहीं है। विज्ञापन
इंद्रदत्त लखनपाल
बड़सर से भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल के पास 60 हजार कैश है। कुल चल संपत्ति 38.36 लाख और पत्नी की चल संपत्ति 48.77 लाख है। लखनपाल के पास 200 ग्राम और पत्नी के पास 500 ग्राम सोना है। उनके पास आठ लाख की स्काॅर्पियो है। एग्रीकल्चर, नॉन एग्रीकल्चर जमीन, रेजिडेंशियल भवनों की कीमत 7.18 करोड़ रुपये है। 1.67 करोड़ की देनदारी है। शिमला और धामी में जमीन उनके पास हैं।