# सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार; ऊना, बिलासपुर, नेरी में तापमान 40 डिग्री पार…

Himachal Weather: imd forecast of rainfall in mid and high hills area, know forecast

 ऊना, बिलासपुर और नेरी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रहा। मैदानों के साथ पहाड़ भी तपने लगे हैं।

हिमाचल प्रदेश में बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। ऊना, बिलासपुर और नेरी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रहा। मैदानों के साथ पहाड़ भी तपने लगे हैं। बुधवार को धर्मशाला में 33, कसौली में 30 और शिमला-मनाली में 27 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।  प्रदेश के 19 क्षेत्रों में बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा।

न्यूनतम पारा भी चढ़ रहा है। दिन के साथ रात को भी गर्मी असर दिखा रही है। पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया है। आज राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में चटक धूप खिली है। ऊना, बिलासपुर, शिमला, धर्मशाला, नेरी और मनाली में सीजन का सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ। केलांग में न्यूनतम पारा 3.9, मनाली में 4.6, सोलन में 14.8, मंडी-चंबा में 14.6, बिलासपुर में 15.8 डिग्री रहा।

आठ जिलों में कल बारिश-अंधड़ के आसार
आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, साेलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में शुक्रवार से बारिश और अंधड़ के आसार हैं। 18 और 19 मई के लिए येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। इन क्षेत्रों में 21 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 21 मई तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

अधिकतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना     41.0
बिलासपुर    40.2
मंडी     36.6
कांगड़ा     36.7
चंबा     36.7
हमीरपुर     35.3
नाहन     35.0
सोलन     33.5
धर्मशाला    32.9
शिमला     27.5
मनाली     26.9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *