कालका-शिमला रेलमार्ग पर जाबली के समीप जंगल में भड़की आग, दो ट्रेनों को रोका

forest Fire broke out near Jabli on the World Heritage Kalka-Shimla railway line,

 कालका-शिमला रेलमार्ग पर जाबली रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को जंगल में आग लग गई। इसके चलते शिमला जाने वाली ट्रेन को कुछ देर के लिए रोका गया।

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर जाबली रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को जंगल में आग लग गई। इसके चलते शिमला जाने वाली ट्रेन को कुछ देर के लिए रोका गया। यहां पर रेलवे ट्रैक के साथ ही जंगल में आग लग गई थी।

इसके अलावा शिमला से कालका जा रही एक ट्रेन को धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। जंगल में भड़की आग पर काबू पाने को प्रयास जारी हैं। रेलवे टीम के कर्मी माैके पर तैनात किए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *