सीर खड्ड में डूबा 17 वर्षीय किशोर, मौत, घर का था इकलौता चिराग

Spread the love

बिलासपुर जिले के तलवाड़ा पुल के नजदीक सीर खड्ड में एक 17 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक माता पिता का इकलौती संतान थी।
 

जिला बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र के तहत तलवाड़ा पुल के नजदीक सीर खड्ड में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर अपने साथियों सहित घर से बिना बताए नहाने के लिए खड्ड में चला गया था। मृतक की पहचान गौरव चौहान पुत्र सुनील कुमार गांव घंडालवीं के तौर पर हुई है। मृतक माता पिता का इकलौती संतान थी।

गौरव को नहीं आता था तैरना
जानकारी के मुताबिक दस से बारह लड़के तलवाड़ा पुल के समीप सीर खड्ड में नहाने के लिए पहुंचे थे। इनमें से गौरव चौहान भी नहाने के लिए पानी में उतर गया। एकाएक गौरव गहरे पानी में पहुंच गया। गौरव को तैरना नहीं आता था। जैसे ही वह डूबने लगा तो अन्य साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इतने में नजदीकी पंप हाउस पर कार्यरत कर्मचारी राजकुमार मौके पर पहुंचा। उसने पानी में छलांग लगाकर डूबने वाले गौरव को ढूंढा काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। छाती दबाकर शरीर से पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसे होश नहीं आया। टैक्सी बुलाकर गौरव को अचेत अवस्था में भराड़ी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

लदरौर क्षेत्र में जाता था कंप्यूटर सीखने
मृतक गौरव चौहान 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर चुका था। वर्तमान में वह लदरौर क्षेत्र में कंप्यूटर सीखने के लिए जाता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार करीब 11:00 बजे वह घर से कंप्यूटर सेंटर के लिए निकला था। घर से करीब 10 किलोमीटर दूर सीर खड्ड में नहाने किस तरह पहुंच गया इस बारे कोई जानकारी नहीं है। मृतक अपने माता पिता की इकलौती संतान थी। मृतक के पिता सुनील कुमार घंडालवीं डिपो पर सेल्समैन हैं। वहीं, भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की प्रकिया जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *