#  परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार द्रास में मनाएंगे विजय दिवस….

Param Vir Chakra winner Subedar Major Sanjay Kumar will celebrate Vijay Diwas in Drass

सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर संजय कुमार द्रास में कारगिल विजय दिवस मनाएंगे। संजय कुमार वहां स्थित मेमोरियल में कारगिल युद्ध में शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि देंगे।

सूबेदार मेजर संजय कुमार इन दिनों एनडीए पुणे प्रशिक्षण केंद्र में तैनात हैं। वे विशेष रूप से द्रास में विजय दिवस मनाने गए हैं। उन्होंने बताया कि 4 और 5 जुलाई 1999 का वो दिन उन्हें आज भी याद है। दिन और रात लगातार चले ऑपरेशन के दौरान दो गोलियां उनके घुटने में लगी थीं और दो शरीर के अन्य भाग में। वे अपने दो साथियों को भी खो चुके थे। इसके बावजूद मश्को वैली द्रास में प्वाइंट 4875 पर कब्जा किया।

दुश्मन की यूनिवर्सल मशीनगन छीन कर तीन पाकिस्तानी को मार गिराया था। ऑपरेशन के दौरान 11 जवानों में से दो शहीद और आठ घायल हुए थे। जबकि एक जवान सुरक्षित था। देश के लिए प्राणों की आहुतियां देने वाले जब साथी वीर सैनिक शहीद हुए उन्हें देख सांसे थम सी गई थीं। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध के बाद लखनऊ, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, देहरादून और विदेश में सेवाएं दी। सूबेदार मेजर संजय कुमार देश सेवा में 30 साल देश की रक्षा करने के बाद 28 फरवरी 2026 में देश सेवानिवृत्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *