बारिश में भी जारी है कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, 50 की उम्र में डीएवी डेंटल कॉलेज सोलन के 40 से अधिक कर्मचारी हुए बेरोज़गार…

बारिश में भी जारी है कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन।
50 की उम्र में डीएवी डेंटल कॉलेज सोलन के 40 से अधिक कर्मचारी हुए बेरोज़गार…

डीएवी डेंटल कॉलेज के कर्मचारियों को तीन महीने का वेतन दे कर गेट पर ताला जड़ दिया गया है। जिसकारण करीबन 40 कर्मचारी अचानक से बेरोज़गार हो गए है। अब बेरोज़गार हुए कर्मचारियों के डीएवी कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने बहुत सी मांगे डीएवी कॉलेज प्रबंधन के समक्ष रखी है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन ने अचानक गेट पर ताला जड़ दिया है और उन्हें कॉलेज न आने के लिए फोन पर जानकारी दी है। इस बारे में वह कई बार जिला प्रशासन को भी अवगत करवा चुके है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।
शनिवार को बारिश में भी इन कर्मचारियों ने अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा है। परंतु अभी तक उनसे कोई भी मैनेजमेंट का अधिकारी बातचीत करने नहीं पहुंचा है। इन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती हम तब तक धरना प्रदर्शन करेंगे । और यदि इनकी मांगे नहीं मानी गई तो यह भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
अधिक जानकारी देते हुए कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप राणा,नीरा बंसल , पवन खत्री ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि वह पिछले तीस वर्षों से कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रहे थे। लेकिन अचानक डीएवी प्रबंधन ने रेगुलर कर्मचारियों को तीन महीने का वेतन पकड़ा कर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले फोन कर यह जानकारी दी गई है कि आप की सेवाएं आज से बंद कर दी गई है। अब किसी भी कर्मचारी को कॉलेज के भीतर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र करीबन 50 वर्ष हो गई है उम्र के ऐसे पड़ाव में वह कहाँ जाए और कौन उन्हें नौकरी देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *