# सीएम सुक्खू बोले- लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी जल्द ही तय किए जाएंगे|

CM sukhvinder Sukhu said - Congress candidates for Lok Sabha elections will be decided soon.

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए  अभी चुनाव आचार संहिता लगनी है। पार्टी ने तैयारी पूरी कर ली है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में जल्द ही कांग्रेस के प्रत्याशी तय कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव आचार संहिता लगनी है। पार्टी ने तैयारी पूरी कर ली है। हिमाचल प्रदेश सरकार के 15 महीने के कार्यकाल के दौरान शुरू की गई योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर जेओए आईटी पोस्ट कोड-817 के अभ्यर्थी परिणाम निकालने का फैसला लेने पर सरकार का आभार जताने पहुंचे। अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य भर्ती परीक्षाओं के परिणाम भी चरणबद्ध तरीके से जल्द जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *