# जलती मशालों के साथ धूमधाम से मनाया माता अंबिका का होम उत्सव, हजारों ने देखा अद्भुत नजारा…..

Mother Ambika's Homa festival was celebrated with great pomp with burning torches, thousands witnessed the ama

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नगवाईं क्षेत्र की आराध्य देवी अंबिका माता नाऊ का प्रसिद्ध होम उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। हजारों मशालों की रोशनी से नाऊ-पनाऊ की धरती जगमगा उठी। माता के जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए हजारों लोग नाऊ पहुंचे थे।

सोमवार रात करीब 10:00 बजे रांघड भंडार से माता की जलेब मशालों के साथ निकली और करीब 11:00 बजे नाऊ वासियों द्वारा हाथों में मशालें लेकर माता का स्वागत किया गया। इसके बाद रात करीब 12:00 बजे पनाऊ गांव के वासियों का जुलूस हाथों में मशालें लेकर माता के मंदिर पहुंचा। इस दौरान चारों ओर जलती मशालों से पूरा नाऊ क्षेत्र जगमगा उठाता है और एक अद्भुत नजारा देखने का मिला।

रात 12:00 बजे के बाद माता के मंदिर में अग्नि प्रज्वलित की गई और देव परंपरा का निवर्हन किया गया। नाऊ होम के दौरान देव आस्था की एक अलौकिक झलक देखने को मिलती है।  मंगलवार सुबह माता का श्रृंगार सुबह 5:00 बजे किया गया। इसके बाद मंदिर में गुर के माध्यम से भक्तों के दुखों का निवारण किया गया और शाम करीब 4:00 बजे पनाऊ गांव में माता अंबिका ने प्रवेश किया।

4 सितंबर को मेले में देवी-देवताओं का आगमन होगा। देवी-देवताओं के आगमन के बाद नाऊ मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। 6 सितंबर को देवी-देवताओं की विदाई के साथ ही नाऊ मेले का समापन होगा। माता के कारदार रोशन लाल शर्मा ने बताया कि 4 से 6 सितंबर तक नाऊ में मेलों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि माता का होम उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *